नहीं रहे 'सहारा' ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय, लंबी बीमारी के बाद इस उम्र में ली अंतिम सांस?

subrata roy sahara

आज की सुबह सहारा ग्रुप के लिए एक बेहद बुरी खबर लेकर आई है। सहारा के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद मुंबई में उनका निधन हो गया। सुब्रत राय की उम्र 75 साल थी।

कुछ समय से वो बीमार चल रहे थे और स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें रविवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई लोग लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं।

सहारा ग्रुप ने कहा, ''बड़े दुख के साथ सहारा इंडिया परिवार हमारे माननीय 'सहाराश्री' सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है। सहाराश्री जी एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी थे,

हाई ब्लड प्रेशर और शुगर से पैदा हो रही समस्याओं से लड़ते हुए उनको कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट हुआ और इसके कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।'' 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया में जन्मे सुब्रत रॉय ने एक शानदार बिजनेस वर्ल्ड की स्थापना की है।

सहाराश्री के निधन के बाद उनके करीबी और रिश्तेदार काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। सुब्रत रॉय के निधन के बाद निर्माता बोनी कपूर, संदीप सिंह, पटकथा लेखक मुश्ताक शेख और अभिनेत्री राय लक्ष्मी सहित अन्य लोग मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे थे।

आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहाराश्री के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनकी अंतिम यात्रा में कौन कौन शामिल होता है।

Read more about: subrata roy sahara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X