सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड: सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, सीबीआई नहीं हुई तो कोर्ट जायेंगे VIDEO
सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत केस के लिए सीबीआई जांच की तरफ अपनी राय लगातार दे रहे हैं। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत केस को पूरा कर लिया है। वह आने वाले 10 से 15 दिन के बीच अपनी फाइनल जांच रिपोर्ट पेश करेगी। दूसरी तरफ बीते एक महीने से फैंस सुशांत के सुसाइड को हत्या बता रहे हैं।
मौके पर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। जिससे उनके निधन पर सवाल उठ रहा है। इस पूरे मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी का एक वीडियो सामने आया है। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच को सही मान रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने एक वकील भी नियुक्त किया है। इशकरण सिंह भंडारी इस पूरे मामले को देख रहे हैं। वह सीबीआई जांच की भी प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इसी मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर स्वामी कह रहे हैं कि अगर सीबीआई जांच नहीं हुई तो वह इसके लिए कोर्ट भी जायेंगे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications