रिया पोस्टमार्टम रूम के अंदर थीं और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? सुब्रमण्यम स्वामी का तगड़ा आरोप!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में हैं और एक के बाद एक कई मामले और बयान सामने आ रहे हैं जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने पोस्टमार्टम सही से किए जाने का आरोप लगाया था तो वहीं अब बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी एक गंभीर आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगाया है। गौरतलब है कि उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम के दौरान रिया चक्रवर्ती कमरे के अंदर ही थीं और 45 मिनट तक वहीं रहीं।
सुब्रमण्यम स्वामी ने टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए लिखा है कि.. 'आरसी कूपर अस्पताल में जब सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम हो रहा था तब लिव-इन-गर्ल रिया वहां पर 45 मिनट तक मौजूद थी। क्या वो उस वक्त पोस्टमार्टम रुम के अंदर थी और सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही थी? उनका निकनेम मैन-ईटर या खलनायिका रख देना चाहिए।'
'हिंदू त्योहारों' को लेकर की दिलजीत दोसांझ को ट्रोल करने की कोशिश- एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब


Click it and Unblock the Notifications











