एक फिल्म के दाम में दो फिल्मों का मज़ा !

By Bbc

एक फिल्म के दाम में दो फिल्मों का मज़ा !
फ़िल्मकार सुभाष घई ने बॉलीवुड को जैकी श्रॉफ़, महिमा चौधरी और मनीषा कोईराला जैसे अच्छे अदाकार दिए.कर्ज़, हीरो, राम लखन, सौदागर और खलनायक जैसी सुपरहिट फॉर्मूला फ़िल्में बनाकार उन्होंने मीडिया से शोमैन का भी तमगा पाया.उन्होंने अपनी फ़िल्म 'ताल' का बीमा कराकर बॉलीवुड में नए ट्रेंड की शुरुआत की.

अब वो पहली बार एक और नया प्रयोग करने जा रहे हैं. दर्शक उनकी आने वाली दो फ़िल्मों का मज़ा एक ही फ़िल्म की टिकट ख़रीदकर उठा सकते हैं.सुभाष घई अपने प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले दो फ़िल्मों का निर्माण कर रहे हैं जिनका नाम है 'लव एक्सप्रेस' और 'साइकिल किक'.दर्शक इनमें से किसी भी एक फ़िल्म का टिकट अगर खरीद लें तो एक सप्ताह के अंदर वो दोनों फ़िल्मों को अपने सुविधाजनक समय में देख सकते हैं.

सुभाष घई की आने वाली दो फ़िल्मों को दर्शक सिर्फ़ एक ही फ़िल्म का टिकट ख़रीदकर देख सकते हैं.सुभाष घई की इन दोनों फ़िल्मों में कलाकार से लेकर टेक्नीशिय़न तक ज़्यादातर नए लोग हैं.फ़िल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम सुभाष घई के फ़िल्म इंस्टीट्यूट के छात्र हैं.उनके मुताबिक़ इन फिल्मों में नए कलाकार हैं इसलिए ऐसी छूट दी गई ताकि ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक इन्हें देख सकें. मुक्ता आर्ट्स ही इन दोनों फ़िल्मों का वितरण भी करेगा.

लंबे समय से सुभाष घई ने अपने आपको फ़िल्म निर्माण तक ही सीमित कर लिया है. निर्देशन के मैदान में वो बहुत कम उतर रहे हैं.इसकी वजह पूछने पर वो कहते हैं, "बतौर निर्देशक मुझे एक बेहतरीन स्क्रिप्ट का इंतज़ार है. जो मुझे रोमांचित कर सके, और साथ ही उस स्क्रिप्ट के लिए फ़िट कलाकार जैसे ही मुझे मिलेंगे मैं निर्देशन ज़रूर करूंगा."

दोनों फ़िल्मों के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए बुलाई प्रेस कॉन्फ़्रेस में अभिनेता अनिल कपूर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. उन्होंने सुभाष घई के निर्देशन में मेरी जंग, राम लखन और ताल जैसी फ़िल्मों में काम किया.अनिल कपूर कहते हैं, "सुभाष जी में हमेशा से ही कुछ नया करने की चाह रही है. उन्होंने कई नए कलाकारों को अपनी फिल्मों में मौका दिया है और मुझे पूरा यक़ीन है कि वो जितनी अच्छी फिल्में पहले बनाया करते थे, उतनी ही अच्छी फिल्में हमेशा बनाते रहेंगे."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X