कास्टिंग काउच- सुभाष कपूर को गिरफ्तारी के तुरंत बाद मिली जमानत

गीतिका के अनुसार सुभाष कपूर के दोस्त दानिश रजा भी इस मामले में शामिल हैं। गीतिका के कहने पर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। सुभाष कपूर को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार करके लाया गया। सुभाष कपूर पर 354, 354A, 354B, 501 धाराएं लगाई गयीं हैं, साथ ही दानिष पर धारा 501 लगाई गयी है। सुभाष कपूर और दानिश की गिरफ्तारी की खबर मिलती ही मीडिया ने सुभाष कपूर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन सुभाष कपूर ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और गीतिका झूठ बोल रही है। सुभाष कपूर ने कहा कि वो तो अपने ऑफिस में बैठे हैं।
गीतिका द्वारा अप्रैल माह में सुभाष कपूर पर लगाए गये आरोपों के अनुसार सुभाष कपूर एक दिन उसके घर आए और वो काफी नशे में थे। नशे की हालत में सुभाष कपूर ने गीतिका के साथ बद्सलूकी की और साथ ही उनके साथ अनुचित हरकतें कीं। सुभाष कपूर के साथ उनके सहयोगी दानिष भी मौजूद थे। गीतिका ने उस घटना के बाद सुभाष कपूर की पत्नी और सुभाष कपूर के साथ एक मीटिंग की और उस मीटिंग का छुपे हुए कैमरे से वीडियो बनाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुभाष कपूर गीतिका से माफी मांग रहे हैं।
गीतिका को सुभाष कपूर को थप्पड़ मारते भी दिखाया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया था। कुछ लोगों ने गीतिका को सपोर्ट किया तो कुछ ने कहा कि गीतिका ये सब सिर्फ खबरों में रहने के लिए कर रही है। क्योंकि ये मामला दो साल पहले का है। फिर दो साल बाद गीतिका ने सबके सामने ये बात क्यों रखी।


Click it and Unblock the Notifications











