Subhash Ghai को देर रात किया गया इमरजेंसी में भर्ती, जानें कैसी है अब तबीयत

Subhash Ghai Health Update: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता सुभाष घई की बीती रात 7 दिसंबर की रात तबीयत खराब हुई जिस वजह से उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
देर रात सुभाष घई की तबियत हुई थी खराब
79 साल के निर्माता सुभाष घई की बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रात बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनकी जांच फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है। खबरों के मुताबिक सुभाष घई को जल्दी ही अब ICU वार्ड से बाहर निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
हालत में है सुधार
सुभाष घई के करीबियों ने बताया है कि उनकी तबियत में पहले से ज्यादा सुधार है। उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी के प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन इस बयान से पहले अस्पताल ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पहले इस्केमिय दिल की बीमारी के मरीज रहे थे। और हाल ही में उन्हों हाइपोथायरायडिज्म का पता चला था। उस समस में डॉ. रोहित देशपांडे की देखरेख में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं सुभाष घई
आपको बता दें कि सुभाष घई ने पहले अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपना करियर चुना। सुभाष घई कालीचरण, विश्वनाथ, कर्ज, हीरो, विधाता, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर परदेस, जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा फिल्म 'इकबाल' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











