कांस में लघु फिल्में प्रदर्शन करेंगे घई
कांस। बॉलीवुड के शोमैन के नाम से विख्यात सुभाष घई इन दिनों कांस में हैं। वह कांस फिल्म समारोह में कुछ उभरते निर्देशकों की लघु फिल्मों का प्रदर्शन करेंगे।
घई अपने मुंबई स्थित फिल्म संस्थान 'व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल' के छात्रों की नौ लघु फिल्मों को लेकर कांस पहुंचे हैं। उनके साथ इस संस्थान के तीन छात्र भी कांस में हैं।
बॉलीवुड में दर्जनों हिट फिल्म देने वाले घई ने कहा, "वास्तव में ये लघु फिल्में सिनेमा का आकर्षक अंश हैं। ये हमारे सिनेमा के भविष्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











