'कांची' की टीम शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंची
बॉलीवुड की जल्द आने वाली फिल्म 'कांची' के निर्देशक सुभाष घई फिल्म की शूटिंग के लिए 150 कलाकारों और तकनीकी सहायकों सहित फूलों की घाटी उत्तराखंड में पहुंच गए हैं।
प्रेम कहानी की फिल्मों के लिए प्रसिद्ध सुभाष घई ने कहा, "हम 15 दिन की शूटिंग के लिए जा रहे हैं। फिल्म का 40 प्रतिशत भाग बन चुका है।"
इस फिल्म में बंगाली अभिनेत्री मिष्टी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिनकी सफलता को लेकर फिल्म निर्माता आश्वस्त हैं। घई ने कहा, "मिष्टी प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बहुत अच्छी हैं। 'कांची' में आप उनका प्रदर्शन देखकर मेरा विश्वास करेंगे। वह इस साल की सफल अभिनेत्रियों में से एक होंगी।"

फिल्म 'कांची' की कहानी एक 18 वर्षीय पहाड़ी लड़की की यह नाट्कीय यात्रा का वर्णन करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications