धमाकेदार एक्शन REMAKE.. रोहित शेट्टी के साथ बनी इस स्टार की जोड़ी!
बॉलीवुड में फिलहाल रीमेक और सीक्वल फिल्मों का चलन काफी बढ़ गया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर सुभाष घई 1976 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म 'कालीचरण' की रीमेक बनाने वाले हैं। इस रीमेक में मुख्य किरदार निभाएंगे टाईगर श्राफ, जबकि फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं। बता दें, 1976 में आई इस एक्शन- ड्रामा में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने मुख्य किरदार निभाया था।
कालीचरण को पहले ही तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में बनाया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में सुभाष घई और रोहित शेट्टी ने मुलाकात भी की थी। लेकिन दोनों में से कोई फिलहाल इस रीमेक को लेकर बयान नहीं देना चाहते

वहीं, सुभाष घर ने इतना कहा है कि कालीचरण रीमेक के लिए उनके दिमाग में एक स्टार है। लेकिन जब तक फिल्म की बाकी कास्ट फाइनल नहीं हो जाती.. इसकी घोषणा नहीं की जाएगी। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि रीमेक कैसी तैयार होती है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड में और कितनी रीमेक की प्लानिंग चल रही है-


Click it and Unblock the Notifications