जीवन में दिलीप कुमार ने नहीं किया एक भी विज्ञापन, सुभाष घई ने बताया उनके जीवन का रोचक तथ्य!
जब भी संजीदा अभिनय और शानदार किरदार की बात होगी तो यूसुफ खान साहब यानि दिलीप कुमार को जरूर याद किया जाएगा। 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में उन्होने इस फानी को दुनिया को अलविदा कह दिया था और पीछे छोड़ गए वो किरदार जो कि अमर हैं। ऐसे में उनको लेकर लगातार ऐसे फैक्ट्स सामने आ रहे हैं जो कि उनको एक महान कलाकार बनाते हैं। हाल ही में सुभाष घई ने उनको लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया है जो कि शायद ही किसी को पता होगा।
कर्मा और सौदागर जैसी शानदार फिल्मों में दिलीप कुमार को निर्देशिक कर चुके सुभाई घई ने उनके जीवन का एक रोचक तथ्य सबके सामने रखा है। उन्होने बताया कि सुपरस्टार दिलीप कुमार ने अपने पूरे जीवन में किसी तरह का विज्ञापन नहीं किया,

सिर्फ वो विज्ञापन ही किए जिसके लिए उन्होने पैसे नहीं लिए। वो अपने दोस्तों के लिए हमेशा हाजिर रहते थे और हर मुश्किल वक्त पर मदद का हाथ आगे बढ़ाते थे।
दिलीप कुमार के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो कि इस वक्त भारतीय मीडिया पर छाई हैं। लेकिन इतना तो तय है कि दूसरा दिलीप कुमार अब इंड्स्ट्री में नहीं आएगा।
दिलीप कुमार के निधन के बाद उनके घर में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे पहुंचे थे और दुख व्यक्त किया था। दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानो आखिरी समय तक उनकी सेवा में रहीं थीं और अक्सर अस्पताल आना लगा रहता था।


Click it and Unblock the Notifications











