खलनायक 2 का बनेगा सीक्वल, सुभाष घई ने किए बड़े खुलासे- ऐसी होगी कहानी और विलेन
फिल्म खलनायक एक बार फिर चर्चा में है। लॉकडाउन में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फिल्ममेकर सुभाष घई ने हाल में ही बातचीत की। उन्होंने खलनायक के सीक्वल पर काम करने की बात पर भी हामी भरी। साथ ही कालीचरण के रिमेक को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू में सुभाष घई ने खलनायक को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए।
सुभाष घई ने संजय दत्त की खलनायक को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई महीनों से दो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि पिछली कहानी को ही इस बार फिर से आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं फिल्ममेकर कालीचरण फिल्म का भी रिमेक बनाने का विचार कर रहे हैं । कालीचरण सुभाष घई के निर्देशन करियर की पहली फिल्म थी जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय लीड रोल में नजर आए। खलनायक के साथ साथ कालीचरण के सीक्वल के बारे में जानिए सुभाष घई ने क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications











