महिमा चौधरी ने अपने डेब्यू फिल्म के निर्देशक सुभाष घई पर लगाए गंभीर आरोप- निर्देशक ने दिया जवाब
बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर कई फिल्म कलाकार अपनी आवाज उठा चुके हैं और अपने अनुभव बांट चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिमा चौधरी ने निर्माता- निर्देशक सुभाष घई पर गंभीर आरोप लगाए। महिमा ने बताया कि सुभाष घई ने उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची थी कि उन्हें हर जगह से काम मिलना बंद करवा दिया था।
बहरहाल, अब इन आरोपों पर सुभाष घई की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा कि वो ये बातें अब सुनकर हैरान हैं। उन्होंने कहा, महिमा ने उनसे एक फिल्म अनुबंध के लिए क्षमा मांगी थी और दोनों फिर से दोस्त बन गए थे।

सुभाष घई ने बयान में कहा, 'मैं इस खबर को पढ़कर आश्चर्यचकित हूं। महिमा और मैं आज तक बहुत अच्छे दोस्त हैं और अभी भी मैसेजेस के माध्यम से संपर्क में हूं। वह आज की बहुत अच्छी और परिपक्व महिला है। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे 'परदेस' के एक गीत के साथ हर कार्यक्रम में उनका स्वागत 23 साल बाद भीकिया जाता है।'


Click it and Unblock the Notifications