हीरो के हीरो सूरज ही होंगे: सुभाष घई
3 जून से जिल्लत और परेशानी झेल रहे अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के लिए एक राहत भरी खबर आयी है कि फिल्म हीरो के रीमेक में वो ही हीरों होंगे। यह बात सुभाष घई ने कही है क्योंकि उन्होंने कहा कि किसी की पर्सनल लाइफ से हमें क्या लेना-देना। मैं औऱ सलमान दोनों ही अपनी बात पर कायम हैं और सूरज और आध्या शेट्टी ही फिल्म के लीड कपल होंगे।
इससे पहले सलमान खान ने भी सूरज को बेल के बाद मिलने के लिए हैदराबाद मिलने के लिए बुलाया था। गौरतलब है कि सलमान खान जोर-शोर से आदित्य के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी आध्या शेट्टी को लांच करने जा रहे थे। यह फिल्म थी साल 1983 की सुपरहिट फिल्म हीरो की रीमेक। जिसमें जैकी श्राफ औऱ मिनाक्षी शेषाद्री लीड पेयर थे। सलमान ने घई से फिल्म के राईटस खरीदे थे।
गौरतलब है कि जेल से बेल मिलने के बाद सूरज ने किसी भी मीडिया चैनल से बात नहीं की है। जिया खान सुसाइड केस में फंसे मुख्य आरोपी सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने कहा है कि सूरज अभी सदमे से बाहर नहीं आ पाया है। उसे नार्मल होने में वक्त लगेगा।
मालूम हो अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है। जिय को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे। जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications
