रीना का पब्लिसिटी पंच सुभाष घई बने निशाना!

रीना ने अपनी बुक 'डियर मिस्टर बॉलीवुड' में सुभाष घई पर बेडरूम तक ले जाने की बात लिखी है इतना ही नहीं आगे रीना ने लिखा है कि सुभाष ने कहा तुम खुद को मुझे समर्पित कर दो मैं तुम्हारी जिंदगी बदल दूंगा।
हम आपको बता दें कि रीना अपनी इस बुक को मामी फैस्टिवल के के समय ही प्रमोट करना चाहती है लेकिन उन्हें अपनी किताब के विरोध किये जाने का डर सता रहा है। रीना के अगले निशाने पर हैं अनीस बज्मी और सिंगर अनूप जलोटा भी हैं।
रीना ने अपनी इस बुक में बॉलीवुड के बादशाह के बारे में लिखा है। उनका कहना है कि जब वो भारत आई थी तो वह बॉलीवुड और शाहरूख में ही खो गयीं। यही वजह थी कि अब अपने अनुभव को उन्होंने शब्दों का रूप दे दिया। बॉलीवुड में इस किताब के लिए यह कहा जा रहा है कि रीना ऐसा कर केवल पब्लिसिटी पाना चाहती हैं।
anees bazmee anup jalota अनीस बज्मी अनुप जलोटा डियर मिस्टर बॉलीवुड बॉलीवुड रीना गोलान सुभाष घई bollywood dear mister bollywood rina golan subhash ghai


Click it and Unblock the Notifications