सुभाष घई की ज़िंदगी भर की कमाई दांव पर
सुभाष घई एक ऐसा नाम है जो फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में शामिल है. एक कहावत है कि यदि बड़ी सफलता पानी होतो जोखिम भी बड़ा ही उठाना पड़ता है. कुछ ऐसा ही हिसाब सुभाष जी के साथ भी है.
उनकी फिल्में लगभग बड़े बजट की ही होती हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक्टिंग इंसटिट्यूट बनवाने में अपने जीवन भर की कमाई लगा दी है.
इस बारे में घई का कहना है कि ये उनका हमेशा से सपना रहा है कि वे विश्व स्तर का एक्टिंग विद्यालय बनायें. और ये सपना काफी हद्द तक उन्होंने पूरा भी कर लिया है. गौरतलब है कि सुभाष ने इस विद्यालय कि बाग़डोर अपनी बेटी के हाथों में सौप दी है.


Click it and Unblock the Notifications