ENT Live Updates: स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड 2023 रेड कार्पेट पर बिखरा ग्लैमर

ENT live Updates

Entertainment Live Updates: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस केस में फरार चल रहे आरोपी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया है। वहीं, समर सिंह की गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट में पेशी की गई है।

इसके साथ ही मुंबई में देर रात स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड 2023 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सेलेब्स शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस इवेंट से तमाम सेलेब्स के लुक्स सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर कभी टीवी जगत में अपने नाम से लोगों का दिल धड़काने वाली नेहा मर्दा पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपनी एक नई दुनिया बसा चुकी हैं। नेहा मर्दा ने हाल ही में बताया है कि वो अब मां भी बन गई हैं। तममा कॉम्प्लीकेशंस को झेलते हुए एक्ट्रेस ने अपने प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया है।

मनोरंजन की ऐसी ही पल पल की अप्डेट्स पाने के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ:

LIVE Feed
  • Apr 8, 2023 11:27 PM

    Urfi Javed: करीना कपूर की तारीफ से खुश होकर उर्फी ने रणबीर को लेकर दे दिया बड़ा बयान

    Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अपने कपड़ो के साथ साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। तो उर्फी के कपड़ो पर करीना और रणबीर ने अपना अपना बयान दिया था कुछ दिनों पहले। ऐसे में अब हाल ही में एक बातचीत में, उर्फी ने कहा कि अब जब करीना ने अपना फैसला सुना दिया है, तो उन्हें रणबीर की राय की परवाह नहीं है।

  • Apr 8, 2023 10:16 PM

    Allu Arjun Birthday: पत्नी स्नेहा के साथ पुष्पा अल्लू अर्जुन ने मनाया बहुत ही प्यारे तरीके से अपना जन्मदिन

    Allu Arjun Birthday: आज सबसे पसंदीदा पुष्पा फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन हैं। अल्लू अर्जुन आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। स्नेहा ने दोनों की केक के साथ फोटो भी शेयर की है, फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Apr 8, 2023 7:55 PM

    Nysa Devgan: अजय देवगन की बेटी न्यासा फिर दिखी मिस्ट्री बॉय के साथ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

    Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन लाइमलाइट में ना हो ऐसा कैसा हो सकता है, अपनी हरकतों के चलते न्यासा हमेशा ही सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें मिस्ट्री बॉय के साथ वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ दूसरे दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

  • Apr 8, 2023 5:08 PM

    Varun Dhawan: फैंस को मिलने वाली है गुड न्यूज?? पत्नी के साथ हॉस्पिटल के बाहर नजर आए वरुण

    Varun Dhawan: वरण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह दोनों हॉस्पिटल के बाहर देखे जा रहे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद कपल गुड न्यूज देने वाले हैं। फिलहाल तो कपल की तरह से इस पर कोई भी पुष्टि नहीं आई है।

  • Apr 8, 2023 3:48 PM

    Gumraah Collection Day 1: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने ओपनिंग डे में ठीक ठाक खोला खाता

    Gumraah Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये ऐसा पहली बार है, जब आदित्य रॉय कपूर को डबल रोल में देखा जा सकता है। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काम करेंगी।

  • Apr 8, 2023 2:45 PM

    Shoaib Ibrahim: खाना बनाने ले लेकर गिफ्ट देने तक...प्रेग्रेंट पत्नी दीपिका कक्कड़ के सब कर रहे हैं पति शोएब

    Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के सबसे खूबसूरत और प्यारे कपल हैं, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो और फोटोज अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। अभी जब दीपिका प्रेग्रेंट हैं तो पति शोहब उनका खास ध्यान रख रहे हैं, कभी खाना बनाकर उन्हें खुश कर रहे हैं तो कभी गिफ्ट देकर।

  • Apr 8, 2023 1:55 PM

    Preity Zinta: एक्ट्रेस ने कामाख्या देवी दर्शन करने के बाद फैंस के लिए साझा किया प्यारा वीडियो

    Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह गुवाहाटी के कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं है। इसको देखकर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Apr 8, 2023 9:24 AM

    हाथ में अवॉर्ड लेकर अनन्या पांडे ने नानी को लेकर कह दी ऐसी बात... बुरी तरह उड़ रही है खिल्ली

    बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में अवॉर्ड इवेंट में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने अवॉर्ड भी जीता। हालांकि इस इवेंट से अनन्या पांडे के एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अनन्या पांडे ने अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज पर अपनी थैक्स गिविंग स्पीच के दौरान होस्ट मनीष पॉल के साथ मस्ती मजाक करते हुए कुछ ऐसी बात कह दी है जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बनना पड़ रहा है।

  • Apr 8, 2023 9:21 AM

    कियारा ने हर तरफ से खुली ड्रेस में दिखा दिया सुपरबोल्ड अंदाज

    बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जो कि पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर छाई रहीं। वहीं शादी के बाद बी कियारा के एक से बढ़कर एक शानदार लुक्स थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर से कियारा का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। दरअसल शादी के कुछ दिनों बाद से ही कियारा वर्कफ्रंट में एक्टिव हैं और फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े इवेंट्स में शानदार अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं।

  • Apr 8, 2023 9:19 AM

    सुपरहिट वेब सीरीज एस्पिरेंट्स 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज़

    एक्टर सनी हिंदुजा को वेब शो 'एस्पिरेंट्स' में संदीप सिंह ओहलन की शानदार भूमिका के लिए काफी सराहना मिली। उन्होंने वेब सीरीज की दूसरी वर्षगांठ पर इससे जुड़े कुछ पल साझा किए। साथ ही कहा कि बहुत जल्द मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ सकते हैं। टीवीएफ 'एस्पिरेंट्स' तीन दोस्तों -- अभिलाष, गुरी और एसके के अतीत और वर्तमान से संबंधित है, जो यूपीएससी उम्मीदवार हैं। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवंकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा हैं।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X