फिर लौट रही है Style वाली ये मजेदार जोड़ी, अब होगा बड़ा धमाका! आपको याद हैं ये दोनों?

sahil khan, sharman joshi

एक फिल्म आई थी जिसका नाम 'स्टाइल' था, फिर एक और फिल्म आई थी जिसका नाम 'एक्सक्यूज मी' था। इस फिल्म से साहिल खान और सरमन जोशी ने ऐसा धमाका किया था कि लोगों को दिलों में वो राज करने लगे थे। साहिल खान की बॉडी देखकर लोग उनकी तुलना सलमान खान से रहे थे और फिर अचानक साहिल खान फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।

जी हां, शरमन जोशी तो लगातार काम करते रहे लेकिन साहिल खान ने अपना करियर जिम और मॉडलिंग बना लिया। अब सालों बाद खबर आ रही है कि ये जोड़ी फिर से लौट रही है। खबरों की मानें तो एक फिल्म में फिर से दोनों सितारे नजर आने वाले हैं।

वरिंदर चावला ने लिखा, ''शरमन जोशी और साहिल खान एक नई फिल्म के लिए एक साथ आए हैं, जो दो दशकों के बाद दोनों के पुनर्मिलन का प्रतीक है। सैम खान द्वारा निर्देशन और कहानी, मिलाप जावेरी द्वारा पटकथा और संवाद के साथ, अभी तक शीर्षक वाली फिल्म व्हाइट लायन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन, निर्माता हितेश खुशालानी द्वारा निर्मित और भुवी खुशालानी, जफर मेहदी और ईशान दत्ता द्वारा सह-निर्मित है।

निर्माता जल्द ही शीर्षक और जल्द ही मुख्य अभिनेत्री की घोषणा करेंगे।'' इसके बाद लोग इस जोड़ी को लेकर बातें कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि धमाका काफी तगड़ा होगा। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन देखने वाली बात होगी कि ऐसा कब तक होता है।

साहिल खान को अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है लेकिन शरमन जोशी लगातार फिल्में कर रहे हैं। हालांकि दोनों का ये रियूनियन लोगों के दिलों में कितना घर बनाता पाता है ये देखने वाली बात होगी। साहिल खान की वापसी से सभी खुश होंगे।

More from Filmibeat

Read more about: sahil khan sharman joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X