गर्दन के दर्द से परेशान हैं अमिताभ बच्चन..बैठना भी हुआ मुश्किल
अमिताभ बच्चन ने हाल में अपनी बहु ऐश्वर्या राय के पापा के अंतिम संस्कार में नेक ब्रेस में नजर आए थे। उन्होंने इसके बारे में जानकारी अपने ब्लॉग पर दी।
अमिताभ बच्चन पिछले दिनों जब बहु ऐश्वर्या राय के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे तो वो नेक ब्रेस पहन रखे थे ये बात तो आपने भी ध्यान दी होगी। इसके बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने सबको ब्लॉग पर बताया । उन्होंने कहा कि डॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करने के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे और इस वजह से आज तक परेशान हैं।
["मैं शादी करने के लिए मानसिक रुप से तैयार नहीं..खुद को बच्चा समझता हूं"]
उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा "कई लोगों ने मुझे नेक ब्रेस के साथ देखा... कुछ आश्चर्यचकित हो गए तो किसी ने इसे ठीक करने का उपाय सुझाया... मेरे गर्दन में खिंचाव है और ये पुरानी चोट है जो 'डॉन' और दूसरी एक्शन फिल्में करते समय मुझे लगी थी"।

उन्होंने ये भी लिखा कि उस जमाने में सुरक्षा उपकरण ज्यादा नहीं होते थे।सारे स्टंट रियल होते थे इसलिए चोट लगने का खतरा भी होता था। उंचाई से भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कूदते थे। अमिताभ बच्चन ने बताया कि इसी तरह से स्टंट करने के दौरान सर्विकल को काफी नुकसान पहुंचा और गर्दन हिलाने में भी परेशानी हो रही है।
अमिताभ बच्चन ने ये भी लिखा कि पिछली रात भी वो बैठकर सोने की कोशिश करते रहे लेकिन नींद नहीं आई। आगे उन्होंने लिखा अब मैं आपसे विदा लेता हूं और थोड़ा सोने की कोशिश करता हूं। हम भी उम्मीद करते हैं कि अमिताभ को जल्द से जल्द इस दर्द से राहत मिले।
.


Click it and Unblock the Notifications