बॉक्स ऑफिस पर नंवर वन हैं करन के स्टूडेंट्स ऑफ दि ईयर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने अपने बाद रिलीज हुई फिल्मों चक्रव्यूह, अजब गजब लव और रश जैसी जाने माने कलाकारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर कुल 48 करोड़ का बिजनेस किया था। ट्रेड एक्टपर्ट्स ने कहा कि चक्रव्यूह, अजब गजब लव और रश के रिलीज के बाद फिल्म के बिजनेस में कमी आ सकती है लेकिन करन के स्टूडेंट्स ने बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए खुद को नंबर वन पर बनाए रखा।
सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। अपने दूसरे वीकेंड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने कुळ 10.75 करोड़ का बिजनेस किया और पूरे 10 दिनों का इस फिल्म का बिजनेस रहा 58.75 करोड़।
आने वाले हफ्ते में किसी भी बड़ी फिल्म के ना रिलीज होने का पूरा फायदा स्टूडेंट ऑफ द ईयर को मिलेगा। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते यह फिल्म 70 करोड़ का मार्क पार कर लेगी। फिल्हाल तो यही उम्मीद है कि करन जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा लेगी। अब बस इंतजार कीजिये आने वाले वीकेंड तक का जब फिल्म की परफॉर्मेंस आंकी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
