स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: इस साल नहीं रिलीज होगी फिल्म, करण जौहर ने बताया कारण

By Salman

करण जौहर की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है और वो ये कि फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी कि फिल्म इस साल नहीं रिलीज हो पाएगी और ये फिल्म 2019 कि गर्मियों तक रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म को लेकर टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सूतारिया काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है।

बता दें कि इस फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे लेकिन उनको इस फिल्म के लिए पूरे एक साल इंतजार करना पड़ेगा। पहले खबरें आ रही थी कि फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

karan johar, student of the year 2, tiger shroff, ananya pandey, tara sutaria, करण जौहर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे

हालांकि करण जौहर के इस ट्वीट के बाद लोगों को काफी सारी बातें क्लियर हो गई है। तारा और अनन्या इस फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले थे और अब उनको भी करीब एक साल इस बात को लेकर इंतजार करना पड़ेगा।

बता दें कि अनन्या पांडे अभिनेका चंकी पांडे की बेटी है और काफी ज्यादा टैलेंटेड है। बता दें कि इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा निर्देशित कर रहे है और काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है।

पहले ये फिल्म नवंबर 23 को 2018 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक इसको काफी बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म में काम को लेकर स्टारकास्ट काफी ज्यादा उत्साहित थी..

क्योंकि सभी इस फिल्म के पहले भाग के काफी बड़े फैंस थे और अनन्या ने बताया था कि वो हमेशा से ही इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।

उनका कहना की उनको काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है कि वो इस फिल्म हिस्सा बननें जा रही है। फिलहाल करण जौहर की ये फिल्म काफी समय के लिए दूर चली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X