First LOOK: 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' की स्टारकास्ट.. जबरदस्त.. पहली झलक ही धमाकेदार!
Recommended Video

करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के स्टारकास्ट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में टाईगर श्राफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य किरदार निभा रहे हैं और इनके फर्स्ट लुक्स रिलीज कर दिये गए हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म के पोस्टर्स काफी जबरदस्त हैं। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
'सिंघम' अजय देवगन को मिलने वाला है धमाकेदार टक्कर
बता दें, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और सिंगर- डांसर तारा सुतारिया डेब्यू करने वाली हैं। लिहाजा, फिल्म को लेकर फैंस के बीच बेसब्री काफी बढ़ चुकी है।

साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। लिहाजा, अब फिल्म के सीक्वल से और दो नए चेहरों को दर्शकों के सामने लाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











