#LeakedPics: 23 नवंबर तक तो ये ब्लॉकबस्टर पूरी लीक हो जाएगी, गाने के वीडियो लीक
Recommended Video

टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुके हैं। लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, सेट से तस्वीरें लीक होना शुरू हो गई हैं।
बॉलीवुड कुछ भी कर ले लेकिन तस्वीरों को लीक होने से नहीं बचा पाता। बहरहाल, टाईगर, तारा और अनन्या की तस्वीरों से तो साफ है कि फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी में चल रही है।

केवल तस्वीरें ही नहीं, टाईगर श्रॉफ के कुछ फैन कल्ब्स ने ट्विटर पर पूरे वीडियो डाले हैं एक गाने की शूटिंग के दौरान के। ये गाना आपको बिल्कुल रट्टा मार की फीलिंग देगा।
वहीं दूसरी तरफ, टाईगर, अनन्या और तारा की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जहां तीनों ने अपने कॉलेज का ब्लेज़र पहना हुआ है। तीनों के कपड़ों का सेलेक्शन आपको राहुल - अंजली और टीना की याद भी दिला सकता है।
अब ये कहानी कितनी नई होगी और कितनी पुरानी पता नहीं। लेकिन हां, छोटे दर्शकों को ये फिल्म पसंद ज़रूर आएगी। खासतौर से टाईगर श्रॉफ के फैन्स को।
पांच साल पहले करण जौहर ने एक ब्रेक लेने की सोची। अब हम औऱ आप परेशान हो जाते हैं तो छुट्टी मनाने किसी ट्रिप पर चले जाते हैं। करण जौहर को छुट्टी मनाने का मन कर रहा था तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाने की सोची।
और अब फिल्म के दूसरे पार्ट की कमाल संभाली है करण जौहर के आई हेट लव स्टोरीज़ डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने। फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है और इसमें टाईगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे दिखेंगी।
फिल्म की दूसरी हीरोइन तारा सुतारिया हैं। अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं, वहीं तारा सुतारिया, सुईट लाइफ और ज़ैक एंड कोडी के हिंदी वर्जन से फेमस हुई थीं। ये दोनों टाईगर श्रॉफ के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आपको याद दिलाते हैं कॉलेज लाइफ पर बनी कुछ शानदार फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

