स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: Leak हो गईं तस्वीरें, ऐसा धमाकेदार लुक, देखकर चौंक जाएंगे
बागी 2 के बाद अब इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में जहां टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट के कैरेक्टर में दिखेंगे, वहीं इसी फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया डेब्यू कर रही हैं। चार अलग-अलग पोस्टर्स में तीनों का फर्स्ट लुक नजर आ चुका है। वहीं हाल ही में अब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के सेट से फिल्म के लीड स्टार्स की तस्वीरें सामने आई हैं।
[स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: तारा सूतारिया और अनन्या पांडे की तस्वीर, उनकी दोस्ती का पहला सुबूत है]
इन तस्वीरों में करण जौहर के तीनों 'स्टूडेंट्स' का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर को देखकर मालूम होता है कि ये तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई है। इस तस्वीर में तीनों स्टार्स स्टूडेंट के लुक में नजर आ रहे हैं। जहां टाइगर अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी कम नजर नहीं आ रही हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म को लेकर एनाउंसमेंट हुआ है। जिसके बाद अलग-अलग पोस्टर्स में इन तीनों स्टार्स का फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया था। पोस्टर्स में तीनों लीड स्टार्स को ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं।

करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। बता दें, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और सिंगर- डांसर तारा सुतारिया डेब्यू करने वाली हैं। लिहाजा, फिल्म को लेकर फैंस के बीच बेसब्री काफी बढ़ चुकी है। आगे देखें फिल्म के सेट से सामने आईं टाइगर, अनन्या और तारा की शानदार तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications