5 साल बेमिसाल...कुछ इस तरह करण जौहर ने अपने स्टूडेंट्स के साथ मनाया जश्न

By Shweta

पांच साल पहले करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक साथ 3 स्टार्स ने डेब्यू किया जो आज की तारीख में सुपरस्टार्स हैं। आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीनों आज पांच साल बाद सक्सेसफुल एक्टर्स हैं तो साथ में डेब्यू करने के कारण उनकी आपसी बॉन्डिंग भी शानदार है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पांच साल पूरे होने की खुशी में करण जौहर सहित पूरी टीम ने साथ में इसका जश्न मनाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो वाकई काफी मजेदार है और आप भी इसे इंज्वॉय करेंगे।

इस वीडियो में करण जौहर, आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा केक के साथ डिस्को दिवाने की सिग्नेचर स्टेप करने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई इसमें काफी इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं।तीनों ही स्टार्स और करण जौहर ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

फिलहाल जहां आलिया भट्ट पिछले साल लगातार तीन सुपरहिट फिल्म दी हैं तो इस साल उन्होंने वरूण धवन के साथ ही बदरीनाथ की दुल्हनिया में नजर आई जो सुपरहिट रही। फिलहाल वो राज़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस साल वरूण धवन ने भी दो फिल्में सुपरहिट हुई और वो अगली दो फिल्में की शूटिंग में लग चुके हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा इत्तेफाक के प्रमोशन में लगे हुए हैं और इस साल उनकी फिल्म जेंटलमैन भी लोगों को अच्छी लगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X