स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ट्रेलर - अनन्या - टाईगर - तारा के लव ट्राएंगल पर लगेगा ब्लॉकबस्टर ठप्पा
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स अपने स्टूडेंट्स का नया बैच स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में लेकर आ रही है। टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की पहली झलक, आज पुनीत मल्होत्रा की फिल्म के ट्रेलर में दिख जाएगी। सूत्रों की मानें तो ये ट्रेलर 3 मिनट लंबा है और फैन्स को काफी पसंद आने वाला है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए हाल ही में पुराने स्टूडेंट वरूण धवन ने कहा कि हमें यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी बन जाएगा और वो भी इतनी जल्दी। इस फिल्म को करण जौहर फ्रेंचाइज़ी के तौर पर पेश कर रहे हैं और ट्रेलर से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म टिपिकल बॉलीवुड मसाला है और फैन्स को इसलिए फिल्म से भी काफी आशाएं हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। आज ट्रेलर के बाद ही साफ हो पाएगा कि एक महीने बाद फिल्म का प्रदर्शन कैसा होने वाला है लेकिन फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट के कारण, फिल्म को लेकर जो उत्साह है उससे अभी से फैन्स ने फिल्म पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार दिया है।

जहां टाईगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग बिल्कुल अलग है वहीं अनन्या पांडे स्टार किड हैं और उन पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं। बात करें तारा सुतारिया की तो वो हिंदी टीवी की डिज़्नी गर्ल रह चुकी हैं और उनके फैन्स भी उन्हें बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म 10 मई को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











