'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' POSTER- इन चुनौतियों से भिड़ेंगे टाईगर श्राफ, एक झलक
टाईगर श्राफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में टाईगर स्पोर्ट्स लुक में दिख रहे हैं, साथ ही उन चैलेंज की एक झलक दी गई है, जिनसे टाईगर फिल्म में जूझने वाले हैं। बता दें, फिल्म का ट्रेलर कल यानि की 12 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। जबकि फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।
खास बात है कि करण जौहर प्रोडक्शन की इस फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे डेब्यू करने वाली हैं। अनन्या अपनी पहली फिल्म की घोषणा से ही काफी फेमस हो चुकी हैं। वहीं, फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस हैं तारा सुतारिया, जो कि एक मॉडल रह चुकी हैं।

फिल्म में तीनों स्कूल स्टूडेंट्स बने दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। लिहाजा, अब इस सीक्वल को लेकर भी काफी बेसब्री है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए टाईगर ने कहा, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर सीक्वल बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। करण जौहर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उम्मीद है यह सीक्वल भी सबको बहुत पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











