फर्स्ट लुक: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का नया गाना - टाईगर - अनन्या - तारा की ज़बरदस्त तिकड़ी
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, 10 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया एक साथ धमाल मचाते नज़र आएंगे जिसकी झलक फिल्म के नए गाने मुंबई दिल्ली की कुड़ियां में दिखाई दे रही है। गाना कल रिलीज़ हो रहा है लेकिन गाने की पहली झलक आज ही डाल दी गई है।
इस तस्वीर को देखकर आपको पहले पार्ट का राधा ज़रूर याद आएगा। तस्वीर में टाईगर - अनन्या - तारा तीनों बिल्कुल पारंपरिक परिधानों में रंगे नज़र आ रहे हैं और लग रहा है कि या तो ये कोई त्योहार या फिर किसी शादी का दिन है। या फिर सीधा कॉलेज का ट्रेडिशनल डे है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के ट्रेलर को फैन्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है और इसलिए ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि 10 मई को रिलीज़ होने वाली फिल्म का क्या हाल होता है। फिल्म से दो लड़कियां तारा सुतारिया और अनन्या पांडे डेब्यू कर रही हैं।
भले ही फिल्म की स्टारकास्ट बिल्कुल यंग हो लेकिन इन तीनों ही स्टार्स का सोशल मीडिया पर बोलबाला है और तीनों ही बेहतरीन फैन फॉलोईंग रखते हैं। जानिए फिल्म से है फैन्स को क्या उम्मीदें -


Click it and Unblock the Notifications











