..................... Student of the year 2 actress Tara Sutaria finds a role model in Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

तारा सुतारिया ने दिया करण जौहर को झटका, बताया कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल

बॉलीवुड में करण जौहर और कंगना रनौत के बीच रिश्ते कैसे हैं ये तो सबको पता है। अब करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सबको चौंका दिया कि उनकी रोल मॉडल कंगना रनौत हैं। तारा ने कंगना के बारे में बात करते हुए कहा कि वो इस इंडस्ट्री के बाहर की हैं फिर भी उन्होंने अपने लिए शानदार जगह बनाई है।

तारा सुतारिया ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास जो कुछ भी है वो उनकी खुद की मेहनत का है और ये बात काबिले तारीफ है। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ही उन्हें मूवी माफिया कहा था जो नेपोटिज़्म को बढ़ावा देकर केवल फिल्मी बच्चों को काम देता है।

student-of-the-year-2-actress-tara-sutaria-finds-a-role-model-in-kangana-ranaut

गौरतलब है कि तारा सुतारिया भी इस इंडस्ट्री के बाहर की हैं और इसलिए उन्हें कंगना रनौत से ज़्यादा लगाव है और उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं। दिलचस्प है कि इस फिल्म में करण जौहर तारा के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या को भी लॉन्च कर रहे हैं।

वैसे जब तारा सुतारिया कॉफी विद करण में नज़र आई थीं तो करण जौहर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वो ऐश्वर्या राय का छोटा रूप हैं। उन्हें पता है कब हंसना है, कितना हंसना है, क्या बोलना है, कैसे बोलना है, कैसे बैठना है, कितने बाल झटकने हैं। सब कुछ परफेक्ट।

जानिए कौन हैं बॉलीवुड की नई सेंसेशन कौन हैं तारा सुतारिया और देखें उनकी बेहद ग्लैमरस तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X