खाना बनाने वाली महिला ने किया कुछ ऐसा कि रातों-रात वायरल हो गया वीडियो, बढ़ गई डिमांड

Street Food Girl Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में दुनिया भर में मशहूर होने के लिए एक वीडियो ही काफी है। कोई ऊटपटांग हरकत करके रातों-रात फेमस हो जाता है, तो कोई प्रैंक से लोगों को अपना दीवाना बनाता है। इसके अलावा खाना बनाने का अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है।
कुछ दिनों पहले हमने सड़क किनारे पराठा बेचने वाली लड़की के बारे में बताया था, जिसके सामने कस्टमर की लाइन लगी रहती है। ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली की वड़ापाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित के ठेले के सामने लगी रहती है। लेकिन अब एक और लड़की सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है, वो भी केला-चिकन बनाकर।
इस लड़की का नाम क्रुआ नुनुट है, जो इंस्टाग्राम पर @nut.nutcharat नाम से मौजूद है। क्रुआ अक्सर खाना बनाने का वीडियो शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने लोगों को एक नए डिश से इंट्रोड्यूस करवाया, जिसका नाम है 'चिकन के साथ स्टीम्ड केले का फूल'। इस डिश को बनाने के लिए क्रुआ पहले केले का फूल काटती हैं और फिर पत्ता काटती हैं। इसके बाद वो मिर्च तोड़ती हैं। इन सभी का वो छोटे-छोटे टुकड़े करती हैं। फिर उसे मिक्सर ग्राइंडर में मिक्स करती हैं। फिर अन्य मसालों को चिकन में मिला देती हैं और एक साथ हाथ से मिक्स करती हैं। इसके बाद केले के पत्तों में उस मिक्चर को लपेटकर मोमोज की तरह पकाती हैं। पक जाने के बाद वो इसे लोगों को खाने के लिए देती हैं।
क्रुआ नुनुट यूं तो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, लेकिन साथ ही उनके प्रोफाइल को देखने से पता चलता है कि वे एक शेफ भी हैं। संभवत: खुद का रेस्टोरेंट भी चलाती हैं। कई वीडियोज में ढेर सारे कस्टमर भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि थाई गर्ल क्रुआ अपने खाना बनाने के अंदाज की वजह से रातों-रात पॉपुलर हो गईं। इंस्टाग्राम पर क्रुआ के केला-चिकन बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। साथ ही ढेरों लोगों ने शेयर किया है। सैकड़ों की संख्या में वीडियो पर कमेंट्स भी आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











