Street Dancer- वरुण धवन और नोरा फतेही की तस्वीर आई सामने- हो गया ये बड़ा खुलासा!

सुपरस्टार वरुण धवन इस समय फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। अक्सर ही इस फिल्म के शूटिंग सेट से कई तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इस समय जो तस्वीर सांमने आई है वो आते ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नोरा फतेही नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि नोरा फतेही भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

इसके अलावा वरुण धवन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि.. SAHEJ wanted to dance, Nora wanted a chance. Together they felt some trance, Aise shuru hua garam romance.

street dancer, varun dhawan, nora fatehi, स्ट्रीट डांसर, नोरा फतेही, वरुण धवन

इसका मतलब ये है कि फिल्म में वरुण धवन और नोरा फतेही भी साथ में रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म की शूटिंग करते हुए वरुण धवन घायल हो गए थे तो वहीं श्रद्धा कपूर भी मुश्किल डांस स्टेप करते हुए चोटिल हो गईं थीं।

इस फिल्म को फिर से एक बार रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं। इसके पहले वो एबीसीडी और एबीसीडी 2 भी निर्देशित कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X