Street Dancer- प्रभु देवा का धमाकेदार गाना 'मुकाबला' होगा रिक्रिएट- अंदाज होगा पुराना
Recommended Video
सुपरस्टार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इस समय फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहें हैं और अब जो खबर आ रही है वो आपको काफी खुश करने वाली है। दरअसल इस डांस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं और प्रभु देवा भी इसका हिस्सा होंगें। खबर ये है कि इस फिल्म में प्रभु देवा का धमाकेदार गाना मुक्काला मुकाबला भी नजर आएगा। जी हां इस गाने को फिल्म के लिए रिक्रिएट किया जाएगा लेकिन इसका 90 के दशक वाला ही होने वाला है।
इस गाने में प्रभु देवा ने काफी धमाल मचाया था इतने कठिन डांस मूव देखकर लोग इनके दीवाने हो गए थे। स्ट्रीट डांसर की बात करें तो ये फिल्म 3डी में रिलीज होगी।

खबर तो यहां तक है कि इस गाने को पहले से ही दुबई में शूट कर लिया गया है और बस धमाके की देर है। बता दें कि इस गाने में वरुण और श्रद्धा तो नजर आएंगे ही लेकिन प्रभु देवा सोलो डांस करते नजर आएंगें।
हालांकि इसको लेकर अभी तर किसी भी तरह की आधिकारिक खबर नहीं आई है। वरुण धवन की ये फिल्म एबीसीडी का तीसरा चैप्टर है और इसका नाम इस बार बदल दिया गया है। पहले रिलीज दोनो फिल्मों ने जमकर धमाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications