पंगा VS स्ट्रीट डांसर: वरुण धवन और कंगना रनौत की फिल्म में भिड़ंत, देखें किस फिल्म में कितना है दम

By Varsha Verma

एक्टर वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना रनौत-ऋचा चड्ढा की फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही है। वरुण धवन की भिड़ंत किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कंगना से है। जिनकी फिल्म से टक्कर लेना कोई आसान नहीं है। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। एक डांस ड्रामा बेस्ड फिल्म है तो एक कबड्डी प्लेयर की कहानी को बयां करती है। दोनों ही फिल्मों की पूरी टीम जमकर इन दिनों प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

'स्ट्रीट डांसर 3 डी' फिल्म का कुछ दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ। जहां वरुण धवन और श्रद्धा कपूर संग नोरा फतेही का भी अहम किरदार देखने को मिला। इस बार रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का तड़का दर्शकों को देखने को मिलेगा। ट्रेलर को तो अच्छे व्यूज और रिव्यू मिले हैं लेकिन अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

street dancer 3d Vs Panga Box Office Clash

कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' की बात करें तो इसमें वह कबड्डी प्लेयर की भूमिका में हैं। जहां उनके अलावा ऋचा चड्ढा, जस्सी गिल समेत कई सितारे नजर आएंगे। फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 'पंगा' के लिए एक प्लेयर के तौर पर दिखने के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं परफेक्ट रोल के लिए उन्होने कुछ किलोग्राम वजन भी बढ़ाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X