Street Dancer 3D- बुरी खबर- क्लाइमैक्स डांस की रिहर्सल करते समय घायल हुए वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन इस समय फिल्म डांस स्ट्रीट की शूटिंग कर रहे हैं और एक बार फिर से डांस के साथ धमाका करने के लिए रहे हैं। लेकिन एक ऐसी खबर आ रही है जो कि वरुण धवन के फैंस के लिए अच्छी नहीं हैं। दरअसल फिल्म के क्लाइमैक्स डांस की रिहर्सल के दौरान वरुण धवन को चोट लग है। पता चला है कि उनका घुटना घायल हुआ है जिसकी वजह से शूटिंग कुछ समय के लिए कैंसिल करना पड़ेगा।
इस फिल्म को एक बार फिर से रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं और ये एबीसीडी का ही पार्ट है। बता दें कि इस रिहर्सल के दौरान काफी समय से वरुण धवन एक्टर का एक टफ स्टेप प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन उनके साथ ये हादसा हो गया।

इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि फिल्म में विदेशी डांसर्स की धूम मचने वाली है जिसमें जर्मनी, जापान, यूके, नेपाल और अफ्रीका के डांसर्स भी शामिल है। ये डांसर फिल्म में काफी धमाका करने के लिए तैयार है।
स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग काफी समय से चल रही है और फैंस को फिल्म का इंतजार है। फिल्म में एक बार फिर से श्रद्धा कपूर वरुण के साथ नजर आएंगी और प्रभुदेवा और नोरा फतेही भी इसका हिस्सा बनेंगे। फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications