Lagdi Lahore Di- रिलीज हुआ स्ट्रीट डांसर 3डी का गाना- वरुण, श्रद्धा के साथ गुरु रंधावा का धमाका
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर से एक और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है। हम बात कर रहे हैं गुरु रंधावा और तुलसी कुमार की आवाज में रिलीज हुआ गाना.. 'लदगी लाहौर दी' का। काफी समय से इस गाने को लेकर चर्चा हो रही थी। बता दें कि इस फिल्म से पहले ही ये गाना गुरु रंधावा की आवाज में सामने आ चुका है लेकिन कुछ बदलाव करके इसको फिल्म में फिर से इस्तेमाल किया गया है।
इस गाने में इन दोनों के अलावा नोरा फतेही के भी दमदार मूव्स और धमाकेदार लुक नजर आ रहा है। स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा इसलिए और हो रही है क्योंकि ये पहली बॉलीवुड फिल्म है जो कि 3डी में रिलीज हो रही है।

इसके पहले भी 90 के दशक का दमदार गाना मुकाबला भी रिलीज हुआ था जिसने काफी हंगामा किया था। प्रभु देवा का ये गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला कंगना रनौत की फिल्म पंगा से होगा। फिलहाल आप देखिए ये दमदार गाना जो कि अभी रिलीज हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











