तीन सुपरस्टार्स.. तीन दमदार फिल्में और BOX OFFICE पर धमाकेदार क्लैश!
2018 में काफी कम फिल्मों का ही क्लैश हुआ है। लेकिन 31 अगस्त को एक साथ दो नहीं.. बल्कि तीन फिल्में आ रही है और तीनों ही फिल्में काफी दमदार मालूम होती हैं। राजकुमार राव की स्त्री, ऋषि कपूर की राज़मा चावल और शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटल चालू, ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली हैं। खास बात है कि तीनों ही फिल्में विषय प्रधान हैं।
एक तरफ जहां राजकुमार की हॉरर कॉमेडी है.. दूसरी तरफ हैं ऋषि कपूर की फिल्म पिता- बेटे के रिश्ते को दिखाएगी। वहीं, शाहिद कपूर की बत्ती गुल में बिजली के चोरी की समस्या को दिखाया गया है। तीनों फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं।

लेकिन खास बात है कि इनमें से दो फिल्मों में श्रद्धा कपूर हैं। जी हां, बत्ती गुल मीटर चालू में शाहिद कपूर के साथ और स्त्री में राजकुमार के साथ श्रद्धा की जोड़ी है। यह काफी कम ही हुआ है, जब एक ही एक्टर की दो फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हो।
बहरहाल, यहां जानते हैं आने वाली विषय प्रधान फिल्में, जिनका बेसब्री से इंतजार है-


Click it and Unblock the Notifications











