साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी स्त्री, प्रोड्यूसर्स में जमकर हुआ झगड़ा
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री इस साल की सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली फिल्म बन गई हैं। 20 करोड़ के कम बजट में तैयार इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी तो सबको चौंका दिया। इस फिल्म को दिनेश विजान ने निर्देशित किया था जिसको लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया। अब इस फिल्म के प्रॉफिट को लेकर प्रोड्यूसर राज और डी. के. दोनो के बीच मदभेद हो गया है और दोनो में बड़ा विवाद चल रहा है।
बता दें कि दोनो इस फिल्म के लिए 50-50 प्रतिशत के पार्टनर्स थे और ऐसी खबरें रिलीज से पहले सामने आई थीं। दोनो ने फिल्म के लिए आधे-आधे पैसे भी लगाए थे लेकिन प्रॉफिट लेने को लेकर दोनो में विवाद है।

एक का कहना है कि दूसरे ने फिल्म के लिए कुछ काम ही नहीं है किया है तो दूसरा अपना 50 प्रतिशत मांग रहा रहा। जबकि फिल्म के निर्देशक का कहना कुछ अलग ही है, उनका कहना है कि दोनो का फिल्म के लिए किसी भी तरह का बराबर योगदान नहीं किया है।
अब इस मामले में किस तरह का नतीजा निकलकर सामने आता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होने कम बजट का होकर भी काफी ज्यादा कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications