स्त्री के ब्लॉकबस्टर होने के बाद धमाकेदार प्लान, तीन हॉरर फिल्मों की एक सीरीज़
प्रोड्यूसर दिनेश विजन आजकल अपनी अगली फिल्म लुका छिपी का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस दौरान, उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की और अपना शानदार प्लान बताया। दरअसल, स्त्री के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दिनेश विजन और उनकी टीम स्त्री के सीक्वल की तैयारी कर रहे थे।
लेकिन दिनेश विजन ने बताया कि इसके अलावा भी वो दो और हॉरर फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म में राजकुमार राव और वरूण शर्मा एक साथ दिखाई देंगे। वहीं दूसरी फिल्म का नाम होगा मौंजी। और इसके बाद इन दोनों फिल्म के भूत, स्त्री की कहानी के साथ जुड़ेंगे और एक हॉरर यूनिवर्स बनेगा।

जहां दो फिल्मों में लीड हीरो होंगे और भूत फीमेल वहीं एक फिल्म में लीड रोल हीरोइन होगी और भूत पुरूष होगा। ऐसे में ये कहानियां काफी दिलचस्प लग रही हैं। हालांकि ये फिल्में सुनने में जितनी आसान लग रही हैं, उन्हें बनाना इतना ही मुश्किल होगा। लेकिन अगर ये आईडिया सफल हो गया तो ये एक और सफल सीरीज़ होगी।
देखिए हिंदी की कुछ सफल सीरीज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











