20 साल की उम्र में उस निर्माता ने मेरे प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्का मारा, 14 महीने तक मेरे साथ..

By Filmibeat Desk
Flora Saini

Flora Saini: गंदी बात वेब सीरीज और स्त्री फिल्म फेम फ्लोरा सैनी ने एक बार फिर से खुद के साथ हुई भयानक घटना का जिक्र किया है। फ्लोरा सैनी ने अपने कड़वे रिश्ते का सच बताया है जो कि उनके जीवन का सबसे भयानक सपना था। फ्लोरा ने बताया कि वह एक ऐसे इंसान के साथ 14 महीने के रिश्ते में रही हैं जो कि उन्हें मारता-पीटता था।फ्लोरा ने एक इंटरव्यू के दौरान अब्यूसिव रिलेशनशिप पर दर्द बयां किया है। फ्लोरा ने बताया है कि निर्माता गौरांग दोषी ने उनके प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे थे। फ्लोरा ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र ह्यूमंस और बॉम्बे के साथ किया है।

फ्लोरा ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। फ्लोरा ने बताया कि जब वह 20 साल की थीं तो गौरांग दोषी के साथ उनके दर्दनाक और अपमान से भरे रिश्ते ने उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। फ्लोरा ने आगे कहा कि मैं प्यार में थी। वह लोकप्रिय निर्माता था। मेरे लिए बहुत जल्द सब कुछ बदलने लगा। वह मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा। यहां तक कि उसने मेरे चेहरे पर मुक्के मारे।

मेरे प्राइवेट पार्ट्स पर भी मुक्के मारे। मेरा फोन लेकर मुझे काम छोड़ने पर मजबूर किया। 14 महीने तक उसने मुझे किसी से भी बात नहीं करने दी। एक बार जब उसने मेरे पेट में मुक्का मारा तो मैं वहां से भाग गई। फ्लोरा आगे बताती हैं कि मैं अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। मुझे ठीक होने में काफी महीने लग गए। मैं धीरे-धीरे उस चीज से वापस आ गई। जो मुझे सबसे अधिक प्यारा है। मैंने फिर से एक्टिंग शुरू की। मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे प्यार भी मिल गया है। आपको बता दें कि साल 2018 में जब मी टू कैंपेन शुरू हुआ था को फ्लोरा ने गौरांग दोषी के बारे में खुलासा किया था।

More from Filmibeat

Read more about: flora saini news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X