Stree 2 Twitter Review- जमकर हो रही है श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म की तारीफ, लोग बोले- 'फायर है..'

stree 2 shraddha kapoor rajkummar rao

Stree 2 Twitter Review- श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म स्त्री 2 आज फाइनली रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं और ट्विटर पर अपना रिव्यू साझा कर रहे हैं।

रिलीज से पहले ही इस फिल्म के गाने धमाका कर रहे हैं और फिल्म रिलीज होते ही लोग ट्विटर पर फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस बार की कहानी कुछ अलग होना वाली है और कहा जा रहा है कि इस बार स्त्री खुद लोगों को बचाती हुई नजर आने वाली है। ट्विटर पर लोगों ने शो के स्टार्टिंग से ही अपनी राय देना शुरु कर दिया है।

ट्विटर पर क्या बोले लोग

एक ने लिखा है, ''स्त्री फिल्म अच्छी मजेदार थी। फिल्म का मेरा पसंदीदा भाग में से एक यह बैकग्राउंड स्कोर जस्टिन वर्गीस का है। शानदार आह इरुक्कम। आशा है कि स्त्री2 में भी अच्छा मनोरंजन और बीजी स्कोर मिलेगा'' एक ने लिखा, ''स्त्री 2 की धमाकेदार शुरुआत।'' एक ने लिखा, ''एक और ब्लॉकबस्टर लोडिंग।''

एक ने लिखा, ''स्त्री2 के पहले भाग की समीक्षा: भाई साहब पूरा थिएटर में के पागल हो गया है। यह शुरू से ही बहुत अच्छा है। इस तरह आप सीक्वल बनाते हैं और स्त्री 1 की विरासत को जीते हैं।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल आश्चर्यचकित हूं कि कैसे ढेर सारे काल्पनिक पात्रों ने मुझे हंसाया, रुलाया और चिल्लाया..शुद्ध मनोरंजन।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।

हॉरर कॉमेडी

हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 सरकटे का आतंक लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की मुख्य भूमिका वाली स्त्री 2 2018 की बेहद सफल रिलीज स्त्री का सीक्वल है। आप देखिए एक्स रिव्यू..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X