..................... 'Stree 2'- Shraddha Kapoor will start shooting for the film from August? 'स्त्री 2' के प्रीक्वल की तैयारी पूरी? अगस्त से श्रद्धा कपूर शुरु करेंगी फिल्म की शूटिंग! - Hindi Filmibeat

'स्त्री 2' के प्रीक्वल की तैयारी पूरी? अगस्त से श्रद्धा कपूर शुरु करेंगी फिल्म की शूटिंग!

साल 2018 में एक हॉरर कॉमेडी ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म स्त्री की, जिसने रिलीज होकर कमाल का बिजनेस किया था और बॉक्स ऑफिस पर शोर मचाया था। अब एक खबर इस फिल्म को लेकर आ रही है कि स्त्री पार्ट 2 की तैयारी शुरु हो चुकी है और इसके लिए निर्माता काफी काम कर रहे हैं।

हालांकि निर्माता दिनेश विजन ने जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'रूही' बनाई थी और इस फिल्म को कुछ उसी अंदाज में ले जाने वाले थे लेकिन ऐसा हुई नहीं हुआ।

shraddha kapoor, श्रद्धा कपूर

इस हॉरर फ्रैंचाइज़ी को जारी रखते हुए, निर्माता कथित तौर पर 'स्त्री' के प्रीक्वल की योजना बना रहे हैं। ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म का हिस्सा होंगी और फिल्म अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी।

ऐलान अभी तक नहीं हुआ है

ऐलान अभी तक नहीं हुआ है

हालांकि इस फिल्म का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर आएगी। सभी जानते हैं कि फिल्म जहां से खत्म हुई थी इसके साथ कई सवाल छोड़ गई थी। इस हॉरर ड्रामा के निर्माता उसी के पीछे की कहानी का पता लगाना चाहते हैं।

दिनेश विजन की योजना

दिनेश विजन की योजना

ऐसा कहा जा रहा है कि दिनेश विजन की योजना उस लड़की की यात्रा को दिखाने की है जो स्त्री बन गई और ये सब कैसे हुआ? श्रद्धा कपूर को इस किरदार में काफी पसंद किया गया था जो कि उन्होने इस फिल्म में निभाया था।

राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी

राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी

राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी काफी अहम किरदार में थे। फिल्म में कॉमेडी जबरदस्त थी और इसी तरह से आगे कहानी होगी। इस फिल्म ने काफी बजट में अपना काम पूरा किया था और साल 2018 की शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी।

स्त्री 2

स्त्री 2

अब फैंस यहीं अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या स्त्री 2 भी उसी तरह से कमाल करने वाली है। बता दें कि श्रद्धा कपूर एक शानदार अदाकारा हैं और उनको हर किरदार में अपने काफी मेहनत करते हुए देखा होगा। फिल्म निश्चित तौर पर फैंस को पसंद आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X