Stree 2: श्रद्धा कपूर और स्त्री का क्या है कनेक्शन? जानें सरकटे की पूरी कहानी

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को 14 अगस्त की रात को रिलीज किया जा चुका है। लोगों के बीच में भी इस फिल्म का काफी ज्यादा बज बना हुआ है। इस फिल्म में हर एक मिनट पर एक नया ट्विस्ट देखने को मिला। साथ ही कई सारे नए खुलासे भी हुए, जो चौंका देने वाले थे।
स्त्री के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि राजकुमार राव ने विक्की का किरदार निभाया जो कि एक टेलर होते हैं। चंदेरी में स्त्री का डर बना रहता है कि वह पुरुषों को उठाकर ले जाती है। लेकिन इसी बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म में एंट्री होती है और राजकुमार राव के किरदार विक्की को उनसे प्यार हो जाता है।
विक्की की सहायता से श्रद्धा कपूर स्त्री की आत्मा को शांति देती है और उसकी चोटी को काट देती है। लेकिन जो कटी हुई चोटी थी उसका काफी ज्यादा ट्विस्ट स्त्री 2 में देखने को मिलता है। पार्ट 2 में सरकटे का आतंक छाया रहता है। जो नई विचारधाराओं वाली महिलाओं को उठाकर ले जाता है। लेकिन इसके पीछे की भी एक अलग कहानी है।
दरअसल, फिल्म की कहानी के अनुसार सरकटे ने स्त्री पर अत्याचार किए थे। एक वैश्या को स्त्री बना दिया था। इसी के चलते स्त्री ने उससे बदला लिया और उसके धड़ से सिर को अलग कर कहीं दफना दिया। सरकटा एक पुरानी विचारधाराओं वाला व्यक्ति हुआ करता था। जो कि अब चंदेरी की लड़कियों को उठा ले जाता था।
फिल्म के आखिरी में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है। दरअसल पहले पार्ट में यह बताया नहीं गया था कि आखिरकार श्रद्धा कपूर है कौन? वह विक्की की इतनी मदद क्यों कर रही है? लेकिन अब पार्ट 2 में इस बात का खुलासा भी हुआ। लेकिन श्रद्धा कपूर और स्त्री के कनेक्शन को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications