बड़े पर्दे पर कोहराम मचाने के बाद Stree 2 ने OTT पर भी बोला धावा, यहां HD में देखें पूरी की पूरी फिल्म

Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर आग लगा रखी है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में सबको पछाड़ते हुए, अव्वल रैंक हासिल कर ली है और अब ये फिल्म OTT पर भी धमाल दिखाने जा रही है।
आपको बता दें, 'स्त्री 2' 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो अब OTT पर मौजूद है। 'स्त्री 2' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिला, जिससे यह 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।
क्या है 'स्त्री 2' की कहानी
कहानी विक्की, जना और बिट्टू नाम के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंदेरी शहर में एक नए खतरे का पता लगाते हैं। जब एक बिना सिर के रहस्यमयी प्राणी गांव की एक महिला का अपहरण कर लेता है, तो तीनों अपने शहर को शैतान से बचाने के लिए एक जर्नी पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वे स्त्री की बेटी की मदद से गांववालों की रक्षा करते हैं।
Stree 2 Cast
फिल्म में स्त्री की बेटी के रूप में श्रद्धा कपूर, विक्की के रूप में राजकुमार राव, रुद्र के रूप में पंकज त्रिपाठी, जना के रूप में अभिषेक बनर्जी, चिट्टी के रूप में अन्या सिंह, दुर्गा के रूप में मुस्तकीम खान, सरकटा के वंशज के रूप में अक्षय कुमार, विधायक के रूप में मुश्ताक खान, जना की मां के रूप में सुनीता राजवार शामिल हैं, भास्कर के रूप में वरुण धवन, और लोकेश के रूप में बद्रीप्रसाद चव्हाण मौजूद हैं।
स्त्री 2: सरकटे का आतंक के बारे में
हॉरर कॉमेडी फिल्म निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है और अमर कौशिक ने इसे डायरेक्ट किया है। इसे जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के तहत ज्योति देशपांडे और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। जिष्णु भट्टाचार्जी ने सिनेमैटोग्राफी की है और हेमंती सरकार ने फिल्म को एडिट किया है। सचिन-जिगर और जस्टिन वर्गीस ने इसका म्यूजिक तैयार किया है।
कहां रिलीज हुई है 'स्त्री 2'
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फिल्म अब अमेजन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications











