Stree 2 Release Date- राजकुमार राव ने कर डाला सबसे बड़ा ऐलान, इस दिन लौटेगी स्त्री?

राजकुमार राव इस वक्त के कई शानदार कलाकारों में से एक हैं और उनको लेकर चर्चा होती रहती है। इस वक्त भी उनकी एक फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि स्त्री 2018 में एक बॉक्स ऑफिस पर सफलता और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ताज़ा जोड़ी ने प्रशंसकों और दर्शकों के बीच हलचल मचा दी। अब स्त्री को लेकर खबरें हैं और इसको लेकर काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में, राजकुमार राव ने अपनी टीम के साथ इस फिलम की रिलीज की तारीख की घोषणा एक भव्य तरीके से की जो पहले कभी नहीं देखी गई। स्त्री 2, 31 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जैसे ही उन्होने ऐलान किया इस फिल्म के फैंस काफी खुश हुए हैं।
गौरतलब है कि 31 अगस्त काफी खास इसलिए भी है क्योंकि स्त्री की पहली किस्त उसी दिन रिलीज की गई थी। हाल ही में, राव को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में 'मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन' और 'बेस्ट एक्टर- जूरी' से सम्मानित किया गया।
राव के लिए आ रही हैं उनकी फिल्में, स्त्री 2, मिस्टर एंड मिसेज माही, गन्स और गुलाब, और श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक। यह निश्चित रूप से राजकुमार राव के लिए बड़ा साल साबित होने वाला है। हालांकि जान्हवी कपूर की फिल्म रूही को स्त्री का अगला पार्ट माना जा रहा था लेकिन ये पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। मेकर्स ने अब तगड़ा धमाका करने का विचार बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications