Viral Video: विदेशी सिंगर ने गाया पवन सिंह का गाना, वीडियो ने मचाया धमाल, लोग बोले- इसने तो भोजपुरी को..

Viral Video: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को वैसे तो रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर यह नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इतना ही नहीं इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी काफी ज्यादा वायरल भी होते नजर आ रहे हैं।
सबसे पहला गाना तो तमन्ना भाटिया का 'आज की रात' था। जिस पर अभी के समय पर सोशल मीडिया पर हर कोई थिरकता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इसके अलावा भी एक और गाना था जो कि सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हर एक इंडस्ट्री में धमाल मचाए हुए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'आई नहीं' गाने की।
जिसको भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने गाया है। यह गाना अभी भी काफी ट्रेंड में बना हुआ है। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डच की मशहूर सिंगर Emma Heesters भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गाने 'आई नहीं' को अपने ही अंदाज में गाती हुई नजर आ रही है।
Emma Heesters यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दे की हर कोई कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। सिंगर ने यह गाना बहुत ही बढ़िया तरीके से गाया और साथ ही साथ उन्होंने अपना खुद का इसमें म्यूजिक यूज किया। जिसके चलते यह एक अलग तरीके से लोगों को सुनने के लिए मिला।
अब Emma Heesters के इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो पर अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। हर कोई उनकी आवाज और टैलेंट की तारीफ करता हुआ भी देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications