Stree 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाल मचाएगी 'स्त्री 2', जानें पूरी खबर

Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' इस समय काफी ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को 14 अगस्त शाम को रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी ज्यादा तगड़ी हुई और इसके चलते बताया गया कि पहले ही दिन फिल्म एक मोटी कमाई करने वाली है।
लेकिन अब श्रद्धा कपूर राजकुमार राव की 'स्त्री 2' फिल्म थियेटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जल्दी ही रिलीज की जाएगी। थिएटर में रिलीज होने के बाद में अब फैंस चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार फिल्म को ओटीटी के किस प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब इस बात का खुद ही खुलासा हो चुका है।
दरअसल खबरों के अनुसार थिएटर के बाद में अब स्त्री 2 फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है।नेटफ्लिक्स ने खुद इसका हिंट भी दिया। हालांकि आपको बता दें कि स्त्री के पहले पार्ट को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
अगर हम स्त्री फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो आपको बता दें कि इसने पहले दिन अभी तक 11.23 करोड़ की कमाई कर ली है। इस बात से यह तो साफ हो जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक बंपर ओपनिंग के साथ में रिलीज हुई है और इसका कलेक्शन भी काफी ज्यादा तगड़ा होने वाला है।
स्त्री 2 फिल्म स्त्री का सीक्वल है। पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ था और इस बार भी फिल्म की कहानी बेहद ही शानदार है। फिल्म को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया है और इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया। फिल्म में अपारशक्ति खुराना से लेकर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications