Stree 2 OTT Release: अब ओटीटी पर भी 'स्त्री 2' मचाएगी धमाल, जानें पूरी डिटेल्स

Stree 2 OTT Release: 'स्त्री 2' के लिए दर्शकों ने पूरे 6 साल इंतजार किया और इस फिल्म को 15 अगस्त को आखिरकार रिलीज किया गया। बता दे कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म ने इस वक्त भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। लगातार यह फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन अब दर्शकों के लिए खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल आपको बता दें कि 'स्त्री 2' को अब जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। बता देंगे इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदार में थे। तमन्ना भाटिया से लेकर अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो दिखाया गया।
लेकिन जब से 'स्त्री 2' को रिलीज किया गया है तभी से फैंस बेसब्री से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ये समय आ चुका है और कुछ खबरों के अनुसार फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसके साथ में एक ट्विस्ट भी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को रेंट पर रिलीज किया जाएगा।
हालांकि आपको बता दें कि बाद में 'स्त्री 2' को कुछ वक्त बाद फ्री में अपडेट कर दिया जाएगा। इसीलिए अगर आप रेंट न देकर फ्री में इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसके लिए 27 सितंबर के बाद भी आपको कुछ दिन तक का इंतजार करना होगा। जिसके बाद में आप फ्री में सरकटे का आतंक देख सकते हैं।
'स्त्री 2' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और अभी भी इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारत में अभी तक इसने 585 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया है। जल्दी ही यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दिन पर दिन इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही चला जा रहा है। कई सारी फिल्मों के तो इसमें रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications