Stree 2 Leaked- इधर खत्म हुआ पहला शो, उधर 'ऑनलाइन लीक' हो गई श्रद्धा कपूर की फिल्म!

Stree 2 Leaked- बॉलीवुड फिल्में लगातार पाइरेसी का शिकार होतीं हैं और लोग इससे उबर नहीं पा रहे हैँ। आज 15 अगस्त के मौके पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन स्त्री 2 को लेकर अब एक बुरी खबर सामने आ रही हैं।
पता चला है कि ये फिल्म रिलीज के चंद घंटो बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है और पाइरेसी का शिकार हो गई हैं। जी हां, इसके बाद लोग धड़ल्ले से इस फिल्म को डाउनलोड करके देख रहे हैं। पाइरेसी के बाद प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म कितनी कमाई करती है। स्त्री को तमिलरॉकर्स समेत कई साइट्स ने लीक कर दिया है जिनपर कब से नकेल नहीं कस पा रही है।
हॉरर कॉमेडी
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 एक हॉरर कॉमेडी है और इसकी रिव्यू सुबह से ही बेहतरीन आ रहे हैं। लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और गानों का म्यूजिक भी काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग जो फिल्म देखकर आए हैं वो इसके दीवाने हो गए हैं और एक बार फिर से स्त्री लोगों का मनोरंजन करने में सफल रही है।
तमिलरॉकर्स क्या है?
तमिलरॉकर्स एक हैकर्स का ग्रुप है जो पहले केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों को अपना निशाना बनाता था लेकिन पिछले कुछ समय से बॉलीवुड भी इसकी चपेट में आ चुका है। तमिलरॉकर्स फिल्म के रिलीज़ होते ही या कभी कभी उससे 8 - 10 घंटे पहले ही फिल्म का एचडी प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा देता है। साईबर सेल ने अब तक तमिलरॉकर्स को पकड़ने की काफी कोशिश की है लेकिन फिलहाल ये ग्रुप साईबर सेल की चपेट में नहीं आ पा रहा है और लगातार फिल्मों को नुकसान पहुंचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications