'आइटम सॉन्ग है तो गंदा...', Stree 2 में तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात' पर ये क्या बोल गए डायरेक्टर

Stree 2 Director Amar Kaushik On Aaj Ki Raat: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को रिलीज हुए एक महीने से भी कहीं ज्यादा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर इसका रिकॉर्ड बनना खत्म नहीं हो रहा है। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकार नजर आए। फिल्म में तमन्ना भाटिया का कैमियो भी था और उनका आइटम सॉन्ग 'आज की रात' काफी वायरल हुआ।
लेकिन अब आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक द्वारा इस आइटम सॉन्ग को लेकर रिएक्शन सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने कहा कि "लोग थिएटर आइटम सॉन्ग देखने के लिए आते हैं और इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। हालांकि मैं तो यही चाहता था कि यह स्टोरी लाइन के हिसाब से ही हो और इज्जतदार हो। क्वालिटी में भी कंप्रोमाइज ना हो।"
अमर कौशिक ने आगे बात करते हुए कहा कि "आइटम सॉन्ग है तो गंदे बोल ही होने चाहिए, लेकिन मैं पूरी तरीके से क्लियर था कि गाना इंटरेस्टिंग होना चाहिए और फिल्म में फिट बैठना चाहिए। गाने के लिरिक्स भी मीनिंगफुल होने चाहिए। मेरा मानना तो यही है कि यह गाना चीप नहीं होना चाहिए क्योंकि फिल्म वैसी बिल्कुल भी नहीं है।"
डायरेक्टर आगे कहते हैं कि "कुछ चीजों में फिल्म पॉलिटिकली करेक्ट होनी चाहिए और आप बोलो आप जो बोलना चाहते हो। अदाएं भी होनी चाहिए। लेकिन जब आप इसके लिरिक्स सुनते हो तो ऐसा लगे कि यह बहुत बड़ी बात बोल दी गई है। हालांकि यह सब बाद में समझ आएगा और मैं अगर इसे भजन की तरह बोलेगा तो कोई भी इसे नहीं सुनेगा।"
अमर कौशिक आखिर में बोलते हैं कि "जिसको समझना है वह समझता ही है। जिसको नहीं समझना होता उसको आप समझा भी नहीं सकते हैं। मैं भी अपनी बहनों के साथ बड़ा हुआ हूं और मैंने उनका स्ट्रगल भी देखा है। ये सब कुछ आपके जहां में होता है और जब आप कोई फिल्म बना रहे होते हो तो आप महिलाओं के स्ट्रगल को नॉर्मल नहीं दिखा सकते हो।"


Click it and Unblock the Notifications











