Stree 2 के कोरियोग्राफर ने नाबालिग लड़की संग बार-बार किया यौन शोषण, पुलिस ने दबोचा, तब जाकर सामने आई सच्चाई

MASTER JANI

Stree 2 Choreographer Jani Master Confesses Crime: फेमस फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' से फेमस हुए कोरियोग्राफर मास्टर जानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। तेलुगु कोरियोग्राफर के खिलाफ एक 21 साल की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था और अब इस मामले को लेकर नया अपडेट आया है।

चार साल तक किया यौन दुराचार

पुलिस ने पुष्टि की है कि मशहूर तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने अपनी पूर्व महिला कर्मचारी का यौन शोषण करने की बात कबूल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रिमांड रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता 16 साल की थी, जब उसका यौन शोषण किया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीड़िता के साथ चार साल तक कई बार दुर्व्यवहार किया गया।

अब 21 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि वह पहली बार 2017 में एक कार्यक्रम में जानी मास्टर से मिली थीं। दो साल बाद, उन्होंने उसे असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में पोस्ट की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। कथित तौर पर यह घटना मुंबई के एक होटल में हुई, जहां कोरियोग्राफर और डांसर्स का एक ग्रुप एक शो के लिए ठहरे हुए थे।

कई जगहों से किया सस्पेंड

आरोपों के कारण जानी मास्टर को तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स और एक वर्कर यूनियन ने सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार (19 सितंबर) को कोरियोग्राफर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें आगे की जांच के लिए हैदराबाद ट्रांसफर किया जाएगा।

पत्नी ने कहा-'अगर आरोप साबित हुए तो मैं छोड़ दूंगी'

जानी मास्टर की गिरफ्तारी के एक दिन बाद, उनकी पत्नी आयशा, जिन्हें सुमालता के नाम से भी जाना जाता है, ने आरोपों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराने के लिए सबूत चाहिए। टीवी9 न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह आरोप कि महिला को 16 साल की उम्र में परेशान किया गया था, घिनौना है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर लड़की सबूत दिखा सकती है, तो मैं मास्टर को छोड़ दूंगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं पिछले 14 सालों शादीशुदा हूं और हमारा कोई बच्चा नहीं है। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानती हूं। उनका स्वभाव वैसा नहीं है जैसा आरोप लगाया जा रहा है।"

जानी मास्टर की कोरियोग्राफी

जानी मास्टर ने स्त्री 2, बाहुबली और पुष्पा: द राइज़ जैसी फ़िल्मों में अपने काम के लिए प्रसिद्धि पाई। हालांकि, इस मामले ने अब उनके मशहूर करियर पर ग्रहण लगा दिया है। जानी मास्टर एक्टर-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी से भी जुड़े हैं, जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन में है।

More from Filmibeat

Read more about: stree 2 jani master
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X