Stree 2 फिल्म में इस हसीना ने निभाया है 'स्त्री' का किरदार, नाम जान लिया तो आप भी कहेंगे- अरे ये थी...

Stree 2: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' (Stree 2) रिलीज हुई है। अमर कौशिक और दिनेश विजान की इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। यही वजह है कि फिल्म ने आते ही बड़े बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म को टक्कर दे दी है। बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन 54.35 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर और भी तगड़ा कलेक्शन करेगी।
स्टार्स की एक्टिंग ने जीता दिल
बता दें कि फिल्म के किरदारों ने फैन्स का दिल जीत लिया है। जहां लोगों को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एक्टिंग पसंद आ रही है वहीं लोगों के मन में एक और सवाल भी है कि आखिर स्त्री कौन है। आखिर स्त्री के भेष में कौन छिपा है। तो चलिए जानते हैं उस एक्ट्रेस के बारे में जो स्त्री के किरदार में नजर आ रही है।
कौन है घूंघट के पीछ की स्त्री
आपको बात दें कि स्त्री 1 में गंदी बात एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने लाला घूंघट पहन स्त्री का किरदार निभाया था। वहीं न्यूज 18 के की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 के क्लोजिंग क्रेडिट में रिवील किया गया है कि भूमि राजगौर स्त्री का किरदार निभा रही हैं।
'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म में आ चुकी हैं नजर
बता दें कि भूमि राजगौर एक गुजराती एक्ट्रेस हैं। वह हिंदी सिनेमा जगत में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भूमि राजगौर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा की बहन के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। जब 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई थी तब उन्होंने खुलासा किया था कि वह किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। शायद वह स्त्री 2 ही थी।


Click it and Unblock the Notifications